Posts

Showing posts from October, 2020

बख्त्यारपुर और नालंदा

Image
  कुछ साल पहले बिहार गया. अचानक इच्छा हुई कि समय है तो क्यों ना नालन्दा विश्वविद्यालय के जले हुए अवशेषों को देखा जाए. पटना में नालन्दा का रास्ता पता किया. पता चला कि नालन्दा जाने के लिए पटना से बख्त्यारपुर की ट्रेन पकडनी पड़ेगी. आश्चर्य हुआ कि जिस बख्त्यार खिलजी ने 2000 बौद्ध भिक्षु अध्यापकों व 10000 विद्यार्थियों को गाजर मूली की तरह काट दिया. विश्व प्रसिद्ध पुस्तकालय को जला कर राख कर दिया उसके हत्यारे के नाम पर रेलवे स्टेशन ? इंडिया बनाम भारतवर्ष - डॉ. शंकर शरण अंग्रेजी कहावत है, नाम में क्या रखा है! लेकिन दक्षिण अफ्रीका में यह कहने पर लोग आपकी ओर अजीब निगाहों से देखेंगे कि कैसा अहमक है! पिछले कुछ महीनों से वहां के कुछ बड़े शहरों, प्रांतों के नाम बदलने को लेकर देशव्यापी विवाद चल रहा है। प्रीटोरिया, पॉटचेफ्स्ट्रोम, पीटर्सबर्ग, पीट रेटिफ आदि शहरों, प्रांतों के नाम बदलने का प्रस्ताव है। तर्क है कि जो नाम लोगों को चोट पहुंचाते हैं, उन्हें बदला ही जाना चाहिए। यह विषय वहां इतना गंभीर है कि साउथ अफ्रीका ज्योग्राफीकल नेम काउंसिल (एस.ए.जी.एन.सी.) नामक एक सरकारी आयोग इस पर सार्वजनिक सुनवाई क...
Image
 जानिए आत्मा नए शरीर में कैसे जाती है? 🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸 गरुड़ ने भगवान श्री विष्णु से प्रश्न किया मृत्यु के बाद आत्मा कैसे शरीर के बाहर जाती है? कौन है का शरीर प्राप्त करता है? क्या भगवान के भक्त जयंत में प्रवेश करते हैं? भगवान विष्णु ने गरुड़ को उत्तर दिया (गरुड़ पुराण) मृत्यु के बाद आत्मा निम्नलिखित क्रिया से शरीर के बाहर जाती है आँख, नाक या त्वचा पर स्थिर रंध्रों से (1) ज्ञानियों का आत्मा मस्तिस्क के उपरी सिरे से बाहर जाता है (2) पापियों का आत्मा उसके गुदा द्वार से बाहर जाता है( ऐसा पाया गया है कि कई लोग मृत्यु के समय मल त्याग करते हैं) यह आत्मा को शरीर से बाहर निकलने के मार्ग हैं | शरीर को त्यागने के बाद सूक्ष्म शरीर घर के अंदर कई दिनों तक रहता है  १.अग्नि में ३ तीन दिनों तक २. घर में स्थित जल में ३ दिनों तक जब मृत व्यक्ति का पुत्र १० दिनों तक मृत व्यक्ति के लिए उचित वेदिक अनुष्ठान करता है तब मृत व्यक्ति की आत्मा को दसवे दिन एक अल्पकालिक शरीर दिया जाता है जो अंगूठे के आकार का होता है| इस अल्पकालिक शरीर के रूप में वह आत्मा दसवे दिन यम लोक के लिए प्रस्थान करता है | तीन...
Image
 सभी धर्मों में एक ही बात नहीं... (ले० डॉ० शंकर शरण ) --------------------------------------------------------- एक प्रवासी हिन्दू भारतीय की बिटिया ने किसी मुस्लिम से विवाह का निश्चय किया तो वह बड़े दुःखी हुए। उन्होंने समझाने का प्रयास किया कि यह उस के लिए, परिवार के लिए और अपने समाज के लिए भी अच्छा न होगा। तब बिटिया ने कहा, ‘मगर पापा, आप ही ने तो सिखाया था कि सभी धर्म समान हैं और एक ही ईश्वर की ओर पहुँचने के अलग-अलग मार्ग हैं। तब यह आपत्ति क्यों?’ कहने की आवश्यकता नहीं कि पिता को कोई उत्तर न सूझ पड़ा। वस्तुतः असंख्य हिन्दू, विशेषकर उनका सुशिक्षित वर्ग, अपनी सदभावना को अनुचित रूप से बहुत दूर खींच ले जाते हैं। सभी मनुष्य ईश्वर की संतान हैं, यह ठीक है। सभी मनुष्यों को समान समझना और सद्बाव रखना चाहिए यह भी उचित है। किंतु इस का अर्थ यह नहीं कि विचारधाराओं, विश्वास, रीति-नीति, राजनीतिक-सामाजिक-कानूनी प्रणालियों आदि के भेद भी नगण्य हैं। धर्म और मजहब का भेद तो और भी बुनियादी है। भारत के ‘धर्म’ का पश्चिम के ‘रिलीजन’ का पर्याय समझना सब से घातक भूल है। इसी से दूसरी भूलों का स्त्रोत जुड़ता है।...

_चौरासी_लाख_योनियों_के_चक्र_का_शास्त्रों_में_वर्णन____

Image
 ___ चौरासी_लाख_योनियों_के_चक्र_का_शास्त्रों_में_वर्णन  ३० लाख बार वृक्ष योनि में जन्म होता है। यह योनि में सबसे अधिक होता है। धूप तनाव, आँधी, वर्षा आदि में बहुत शाखा तक टूट जाती है। षीतकाल में पतझड़ में सभी पत्ता पत्ता तक झड़ जाते हैं ।लोग कुल्हाड़ी से काटते हैं। उसके बाद जलचर प्राणियों के रूप में ९ लाख बार जन्म होता है। हाथ और पैर से रहित देह और मस्तक। सड़ा गला मांस ही खाने को मिलता है। एक दूसरे का मास खाकर जीवन रक्षा करते हैं। उसके बाद कृमिनी में १० लाख बार जन्म होता है।    और फिर ११ लाख बार पक्षीिनी में जन्म होता है। वृक्ष ही आश्रय स्थान होते हैं ।जोंक, कीड़-मकोड़े, सड़ा गला जो कुछ भी मिल जाय, उसी खाकर उदर वृद्धि करना।स्वयं भूके रह कर संतान को खिलाते हैं और जब संतान उडना सीख जाते हैं तो पीछे मुडकर भी नहीं देखती। काक और शकुनि का जन्म दीर्घायु होता है। उसके बाद २० लाख बार पशुिनी, वहाँ भी कई प्रकार के कष्ट मिलते हैं ।अपने से बडे हिंसक और बलवान पशु घर ही पीडा पुनर्जीवित रहते हैं ।भय के कारण पर्वत कन्दराओं में छुपकर रहना। एक दूसरे को मारकर खा जाना। कोई केवल घास खाकर ह...